टोंक महोत्सव के समापन पर निकली शोभा यात्रा, राजस्थानी पोशाक एवं सर पर कलश लेकर चल रही महिलाएं रही आकर्षण का केन्द्र
टोंक। टोंक महोत्सव समिति एवं अंजुमन खानदान-ए-अमीरिया ने जिला प्रशासन के तत्वाधान में शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा को कलेक्ट्रेट से जिला कलेक्टर डॉ. ओम प्रकाश बैरवा, सांसद जौनापुरिया, जिला प्रमुख सरोज बंसल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर शोभायात्रा में कच्ची घोड़ी, महिलाओं ने पारंपरिक लोक नृत्य करती चल रही थी। इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. ओमप्रकाश बैरवा, एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी, सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया एवं जिला प्रमुख सरोज बंसल कलेक्ट्रेट से गांधी खेल मैदान तक पैदल चलकर उनके साथ टोंक के बच्चों एवं युवाओं ने जम कर सेल्फी ली। कार्यक्रम में पारंपरिक राजस्थानी पोशाक एवं सर पर कलश लेकर चल रही महिलाओं ने शोभा यात्रा में चार चाँद लगा दिये। पुलिस बैंड की प्रस्तुति को टोंक के लोगों ने जमकर सराहा। शोभा यात्रा का समापन नेहरू पार्क में हुआ। इससे पूर्व पुरानी टोंक गढ़ में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम हुआ। हनुमान सिंह सोलंकी की और से आयोजित कार्यक्रम में सभी अतिथियों को शॉल, माला व साफ़ा पहनाकर स्वागत हुआ। समारोह को सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, नवाब हामिद अली खां एवं हनुमान सिंह सोलंकी ने टोंक के इतिहास को रेखांकित करते हुए संबोधित किया। मुजीब अता आजाद ने आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय कवि प्रदीप पंवार ने सोलंकियों के इतिहास पर प्रकाश डाला। गढ़ एवं शोभा यात्रा में जिला कलेक्टर डा. ओमप्रकाश बैरवा, सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, जिला प्रमुख सरोज बंसल, पूर्व सभापति लक्ष्मी देवी जैन, सहायक कलेक्टर, टोंक नवाब आफताब अली खान, पर्यटन विभाग के निदेशक मधुसूदन सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरि प्रसाद बैरवा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराना, नरेश बंसल, एपीआरआई के पूर्व निदेशक मुजीब अता आजाद, बाबूलाल शर्मा, गोरधन हिरोनी, विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया, मनिंदर सिंह बैरवा, अंजुमन खानदाने अमीरिया के हामिद अली खान, अब्दुल मुनीम खान, सईदुर्रहमान, टोंक स्थापना महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुजीत सिंहल, हनुमान सिंह सोलंकी, राष्ट्रीय कवि प्रदीप पंवार, अंतर्राष्ट्रीय शायर जिया टोंकी, चंद्रवीर सिंह चौहान, विनायक जैन, पीडी आज़ाद, गजराज सिंह, विजेंदर सिंह, भंवर सिंह, नरेंद्र सिंह, उमराव सिंह, धर्मेंद्र सिंह राजावत, खेमराज सिंह, अरविंद सिंह, प्रवीण सिंह, ब्रज बिहारी शर्मा, शिवराज सिंह, रणवीर सिंह, जसवंत सिंह नरूका, राजेंद्र सिंह, दलपत सिंह राजावत, नवाबजादा जुनैद अली खान, प्रकाश सिंह, भंवर सिंह, महेंद्र सिंह, संजीव सिंहल, अजीत सिंहल, अमित सिंहल, ऋचा सिंहल, नीतू सिंहल, कविता सिंहल, श्वेता सिंहल, पुलकित, सुबीर, साहिल, अर्चना एवं अनाया आदि मौजूद थे।

0 Response to "टोंक महोत्सव के समापन पर निकली शोभा यात्रा, राजस्थानी पोशाक एवं सर पर कलश लेकर चल रही महिलाएं रही आकर्षण का केन्द्र"
एक टिप्पणी भेजें