14 से 31 जनवरी तक मनाया जाएगा पशु कल्याण पखवाडा- संयुक्त निदेशक डॉ. पाण्डेय
गुरुवार, 11 जनवरी 2024
Comment
पशु पखवाड़े में जिले के चिकित्सकों की उदासीनता स्वीकार नहीं, पशुओं का तत्काल टीकाकरण करने के निर्देश दिए
टोंक। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में 14 से 31 जनवरी 2024 तक पशु कल्याण पखवाड़ा मनाया जा रहा हैं। पखवाड़े में विभाग द्वारा जीव जंतुओं के प्रति प्रेम व दया भाव जागृत करने की दृष्टि से पशु चिकित्सा संस्थाओं द्वारा बांझ निवारण एवं चिकित्सा शिविरों का आयोजन, पशुओं को संक्रामक रोगो से बचाव के लिए टीकाकरण, कृमिनाशक औषधि पिलाना आदि कार्य किये जाएंगे
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. अशोक कुमार पाण्डेय ने जिले के समस्त पशुचिकित्सकों को निर्देशित किया है कि वे पशु कल्याण पखवाड़े में सक्रिय रहकर पशुओं को संक्रामक रोगो से बचाने के लिए टीकाकरण, कृमिनाशक एवं औषधि पिलाना सुनिश्चित करेंगे। इसमें किसी भी तरह की उदासीनता को स्वीकार नहीं किया जाएगा। संयुक्त निदेशक ने बताया कि पशु कल्याण पखवाड़े में पशुओं के प्रति दया, करूणा एवं कल्याण के लिए जन साधारण में जागृती एवं क्रूरता निवारण के उद्देश्य से शिक्षण संस्थाओं, पंचायत मुख्यालयों एवं गौशालाओं में चेतना शिविर, संगोष्ठियां एवं रैलियों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पशु कल्याण पखवाड़े के तहत गणतंत्र दिवस, सर्वोदय एवं शहीद दिवस पर पशु-पक्षियों का वध करना एवं मांस आदि की बिक्री पर अनिवार्य रूप से प्रतिबंध रहेगा। संयुक्त निदेशक ने विभाग के समस्त पशु चिकित्सालयों के प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वह पखवाड़े के तहत अपनी संस्थाओं में पशु पखवाड़े पर वाद-विवाद, चित्रकलां एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही, पशुओं से मनुष्य में होने वाले रोगों के बारे में पशु पखवाड़े के माध्यम से पशुपालकों को इसकी जानकारी देकर अपनी सार्थक भूमिका निभाएं। संयुक्त निदेशक डॉ. पाण्डेय ने पशु कल्याण पखवाड़े में जनसाधारण से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा है कि आमजन प्लास्टिक थेलियों को उपयोग में नहीं ले। इसके साथ ही, अधिक दूध के लालच में पशुओं में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का उपयोग नहीं करें एवं चाइनीज मांझे का उपयोग नहीं करके पक्षियों को चोटिल होने से बचाएं।

0 Response to " 14 से 31 जनवरी तक मनाया जाएगा पशु कल्याण पखवाडा- संयुक्त निदेशक डॉ. पाण्डेय"
एक टिप्पणी भेजें