विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं आयोजन किया
गुरुवार, 11 जनवरी 2024
Comment
टोंक। पन्नाधाय कॉलेज टोंक में चल रहे एनएसएस शिविर के अन्तर्गत बुधवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं आयोजन किया गया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी पारितोष गौतम ने बताया कि छात्राओं के मध्य मेहन्दी व रंगोली प्रतियोगिता एंव छात्रों के मध्य वॉलीबॉल एवं कबड्डी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर प्राचार्य श्रीमती डॉ.चंचल गर्ग, शिविर प्रभारी नन्दकिशोर प्रजापत, पीटीआई सियाराम चौधरी, दयाराम चौधरी, गजाला परविन, रजनीश कर्णावत, मुनेश नरूका एवं विजयलक्ष्मी गौतम आदि उपस्थित रहे।

0 Response to " विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं आयोजन किया"
एक टिप्पणी भेजें