आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाने वाली समस्त मातृशक्ति को नमन-लक्ष्मी जैन
गुरुवार, 11 जनवरी 2024
Comment
टोंक। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन टोंक के तत्वाधान में तीन दिवसीय लेडीज विंटर फेयर 2024 का बुधवार को समापन हुआ। मेले में महिलाओं ने जमकर खरीददारी की । इस अवसर पर पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन ने मेले में लगाई गई सभी स्टॉल्स होल्डर्स का उत्साह वर्धन कर विभिन्न उत्पादों की खरीददारी की। वही पूर्व विधायक अजीत मेहता की धर्मपत्नी श्रीमति निर्मला मेहता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नारी नारायणी का ही रूप है, जिसमें अपार क्षमताएं मौजूद है, लेकिन समाज का कर्तव्य है कि मातृशक्ति को मजबूत उचित एवं सुरक्षित प्लेटफार्म उपलब्ध कराए। संघटन के जिलाध्यक्ष राजीव बंसल ने मातृशक्ति को नमन करते हुए सभी का अभिन्नदन किया। शहर अध्यक्ष भगवान भण्डारी ने अग्रवाल समाज टोंक के अध्यक्ष राजेंद्र गौयल एवं मंत्री सुनील आंडरा का नि:शुल्क धर्मशाला उपलब्ध कराने पर आभार व्यक्त किया । युवा अध्यक्ष शैलेन्द्र गर्ग ने मातृशक्ति को इस प्रकार के नवाचार करते रहने का आग्रह किया।

0 Response to " आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाने वाली समस्त मातृशक्ति को नमन-लक्ष्मी जैन"
एक टिप्पणी भेजें