रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को मनाया दीपावली की तरह
निवाई। श्रीराम मंदिर अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को उपखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र में लोगों ने दिपावली की तरह त्यौहार मनाया। सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लोगों ने अपने घरों को विद्युत लाईटों से जगमग किया। महिलाओं ने शाम को सोलह सिंगार कर अपने घरों के बाहर दिपावली की तरह दीपक जलाए। विभिन्न प्रकार के पकवान बनाकर भगवान श्रीराम के भोग लगाया और परिवार सहित आरती की। रात्रि को बच्चों ने परिवारजनों के साथ जमकर आतिशबाजी चलाई। पूरा शहर दीपकों से रोशन नजर आया। नगरपालिका ने शहर के मुख्य मार्गो पर लगे हुए विद्युत पोलों पर तिरंगा लाईटों से रोशन किया। रक्तांचल पर्वत पर बने हुए किले की दीवार को भी विद्युत लाईटों से जगमग किया। ग्रामीण क्षेत्र में सभी गांवों में स्थित मंदिरों को सजाया गया एवं दिनभर कई अनुष्ठानों, हनुमान चालीसा, सुन्दर काण्ड व संकीर्तन किया। इस दौरान अपने-अपने मकानों को सजाया व दीपक जलाए।

0 Response to "रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को मनाया दीपावली की तरह"
एक टिप्पणी भेजें