Advertisement

आवारा पशुओं की देखभाल के लिए समिति का किया गठन

आवारा पशुओं की देखभाल के लिए समिति का किया गठन

 


गौशाला निर्माण हेतु लगाई नींव

निवाई। ग्राम पंचायत डांगरथल के गांव रम्भा में ग्रामीणों ने आपसी सहमति से क्षेत्र में घूमने वाले आवारा पशुओं की सार संभाल के लिए एक समिति का गठन किया है। समिति में अध्यक्ष नाथूलाल घणघस, उपाध्यक्ष महावीर सिंह, कोषाध्यक्ष भरत सिंह, उप कोषाध्यक्ष घासीलाल जाट, महामंत्री शिवराम जाट, उप महामंत्री देवनारायण जाट, सलाहकार सत्यनारायण जाट, उप सलाहकार लक्ष्मण जाट, व्यवस्थापक रतनलाल बैरवा, सचिव नारायणलाल चौधरी, उप सचिव श्योनारायण जाट, प्रवक्ता रामचन्द्र बैरवा को चुना गया। इस अवसर पर आवारा पशुओं को रखने के लिए गौशाला निर्माण हेतु डांगरथल सरपंच बजरंगलाल बैरवा व वार्ड पंच शिवराम जाट व कन्या प्रजापत ने नींव का पूजन करके शिलान्यास किया। इस अवसर पर लक्ष्मणसिंह, गुमानसिंह, गजानन्द कुमावत, कैलाश चैची, सत्यनारायण जाखड, रामअवतार, रामज्ञान, काली रावणा, देवालाल, बद्री दरोगा व देवालाल सेन सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

0 Response to "आवारा पशुओं की देखभाल के लिए समिति का किया गठन"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status