पौषबडा महोत्सव में उमडे श्रद्धालु ,बालाजी की सजाई झांकी, किया संकीर्तन
निवाई। जमात में स्थित पेट्रोल पंप वाले बालाजी महाराज के मिस्त्री मार्केट एसोसिएशन कमेटी के सदस्यों द्वारा पौषबडा महोत्सव का आयोजन किया गया। छितर मल कुमावत व जीवतराम चौधरी ने बताया कि पौष बडा महोत्सव को लेकर बालाजी की आकर्षक झांकी सजाई एवं दिनभर भजन संकीर्तन का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि पौषबडा महोत्सव को लेकर बालाजी महाराज के 125 किलो दाल के पौष बड़े का भोग लगाया गया है जिसमें सैकड़ो श्रद्धालु प्रसादी लेने के लिए उमड पड़े। इस दौरान व्यवस्था कमेटी के सदस्यों ने दौड़ दौड़ कर उनको प्रसादी के दोने देते हुए प्रसादी वितरित की। प्रसाद वितरण में दानवीर पारीक, अभिषेक गुप्ता, विनोद जैन, राजू शर्मा, शंभू जांगिड़, राजाराम चौधरी, रामनिवास, बंटी जैन, विशाल शर्मा, गुलाबचन्द शर्मा, सांवरमल शर्मा, रामनिवास गुर्जर, रामपाल चौधरी, सुरेश चौधरी व बबलू बहकवा सहित कई श्रद्धालुओं ने भक्तों को बुला बुलाकर बड़े की प्रसादी वितरित की।

0 Response to "पौषबडा महोत्सव में उमडे श्रद्धालु ,बालाजी की सजाई झांकी, किया संकीर्तन"
एक टिप्पणी भेजें