स्वामी जी के विचारों को प्रत्येक युवा करे आत्मसात
रविवार, 14 जनवरी 2024
Comment
पीपलू। उपखंड के विवेकानंद विद्या मंदिर पीपलू में 161 वी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि सेवानंद कालेज के निदेशक शिवदयाल खटाना द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। अध्यापक जीतराम गुर्जर ने विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थियो को उनके संदेशों को अपने जीवन में उतारते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहना चाहिए। कार्यक्रम में कृष्ण कुमार जांगिड, सुरेश गुर्जर, महेश गुर्जर, विनोद सैनी, संजय वर्मा, जीतराम सैनी, हरिभजन गुर्जर, काजल वर्मा, ममता आचार्य, गंगोत्री जांगिड सहित कई शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद थे।

0 Response to "स्वामी जी के विचारों को प्रत्येक युवा करे आत्मसात"
एक टिप्पणी भेजें