Advertisement

 युवा दिवस व कैरियर डे मनाया धूमधाम से

युवा दिवस व कैरियर डे मनाया धूमधाम से



पीपलू | उपखंड क्षेत्र के विद्यालयों में शुक्रवार को विवेकानंद जयंती को युवा दिवस व कैरियर डे के रूप में मनाया गया। काशीपुरा में बैंक ऑफ बड़ौदा के रवि शर्मा, आयुष चिकित्सक डॉ. विमल जैन ने विद्यार्थियों को कैरियर विकल्प को लेकर जानकारी दी। प्रधानाचार्य डॉ. सुधा तंवर, दिनेशकुमार सुनार ने भी विद्यार्थियों को टीचर बनने के संबंध में जानकारी प्रदान की। इसी तरह जवाली विद्यालय में विकास अधिकारी हेमराज सोलंकी, प्रधानाचार्य उमा हाडा, संदेड़ा में प्रधानाचार्य पन्नालाल बैरवा, बनवाड़ा में प्रधानाचार्य पन्नालाल वर्मा ने आईटीआई, आईटी, कला, सेना आदि क्षेत्रों में कैसे कैरियर निर्माण करने की जानकारी दी। इसी तरह संस्कार शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में निदेशक दिनेशकुमार चौधरी, प्राचार्य डॉक्टर बीएन शर्मा, राजकुमार चौधरी ने विद्यार्थियों का कैरियर निर्माण के लिए विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से प्रेरित किया। साथ ही विद्यालयों में पोस्टर, निबंध आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया तथा विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

0 Response to " युवा दिवस व कैरियर डे मनाया धूमधाम से"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status