Advertisement

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का हुआ आयोजन

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का हुआ आयोजन

 


पीपलू | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत जवाली व पासरोटिया में शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में केंद्र सरकार की जन् कल्याणकारी योजना के बारे में आमजन को जानकारी दी गई। पंचायत समिति प्रधान रतनी देवी चंदेल ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास की नीति को लेकर काम कर रही है। विकसित भारत को लेकर प्रत्येक गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकालकर लोगों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। इस दौरान जिला परिषद सदस्य छोगालाल गुर्जर, जवाली सरपंच संपत कंवर, पासरोटिया सरपंच शंकरलाल सैनी, डोडवाडी सरपंच प्रधानलाल गुर्जर, निमेड़ा सरपंच तुलसीराम गुर्जर, कुरेड़ा सरपंच राजेशकुमार खटीक, पंचायत समिति सदस्य बाबूलाल माहेश्वरी, भाजपा मंडल पीपलू उपाध्यक्ष केदार चौधरी, मंडल अध्यक्ष नंदलाल गुर्जर, विकास अधिकारी योगेशकुमार मीणा, तहसीलदार इन्द्रजीतसिंह चौहान, उपसरपंच सूरजप्रकाश जांगिड़, पूर्व उपसरपंच दुर्गालाल पारीक, पूर्व सरपंच रवि यादव, सुगन चंदेल, मेहबूब लोहार, पीईईओ उमा हाड़ा, सहायक विकास अधिकारी हेमराज सोलंकी, सत्यनारायण पारीक, शिवजीलाल नागर, गिरधरसिंह हनोतियां, ग्राम विकास अधिकारी विशाल यादव, ग्राम विकास अधिकारी बलराम जाखड़, महावीर गुर्जरव सुनील जांगिड़ सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

0 Response to "विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का हुआ आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status