अवैध बूचडख़ाने हटाओ समिति की मांग पर नव-नियुक्त जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने लिया एक्शन,
अवैध बूचडख़ानों को किया सीज
टोंक। जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा के आदेश के बाद एसडीएम कपिल शर्मा के नेतृत्व में नगर परिषद आयुक्त ममता नागर एवं तहसीलदार रामधन गुर्जर सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ शनिवार को गठित टीम ने कार्यवाही करते हुये वहां चल रहे गुपचुप अवैध बूचडख़ानों को सीज किया है। अवैध बूचडख़ाने हटाओ समिति के प्रवक्ता दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि बूचडख़ाने पर कार्यवाही के लिए 2 जनवरी को सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया के साथ अवैध बूचडख़ाने हटाओ समिति का प्रतिनिधि मंडल जिला कलेक्टर व एसपी से मिला था, इस पर पूर्व जिला कलेक्टर ओमप्रकाश बैरवा ने इसे गंभीरता से लेकर वहां कार्रवाई शुरू कर दी थी, लेकिन बीच में जिला कलेक्टर के स्थानांतरण होने पर वहां कार्रवाई में शीतलता आ गई थी, इसे लेकर अवैध बूचडख़ाने हटाओ समिति से जुड़े हुए सदस्यों ने नव-नियुक्त जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा से मिलने के बाद वहां चल रहे अवैध कार्य को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर के आदेश पर आज करीब 14-15 अवैध बूचडख़ाने सीज किये गये है। एसडीओ कपिल शर्मा एंव आयुक्त नगर परिषद ममता नागर ने बताया कि मोती बाग कब्रिस्तान के सामने एंव हाईवे पर नगर परिषद के बंद पड़े स्लाटर हाउस के पास अवैध बूचडख़ानों को सीज कर कानूनी कार्रवाई की गई है। एसडीओं ने पत्रकारों को बताया कि जांच में रोक के बावजूद अवैध रूप से अवैध बूचडख़ाने चलना पाये गये है, जिन स्थानों को सीज कर संबंधित मालिकों को नोटिस दिये है। इस मौके पर एवं इन बूचडख़ानों के आस-पास में उगे हुऐ बंबूलों को स्थाई रूप से साफ किया गया। इस मौके पर शहर कोतवाल जितेन्द्र सिंह, बरोनी थानाधिकारी ओमप्रकाश सहित पुलिस का जाप्ता मौके पर रहा।
.jpeg)

0 Response to "अवैध बूचडख़ाने हटाओ समिति की मांग पर नव-नियुक्त जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने लिया एक्शन,"
एक टिप्पणी भेजें