महिला कबड्डी में मनीषा की टीम व पुरूष वर्ग में महेन्द्र यादव की टीम रहे विजेता
रविवार, 14 जनवरी 2024
Comment
निवाई। राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को खेल सप्ताह के अंतिम दिन प्राचार्य प्रो. दीपकराज जैन के सानिध्य में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेल प्रभारी प्रो. देववृत शर्मा व सह प्रभारी राजेश मीणा ने बताया कि खेल सप्ताह में भाग लेने वाले शारीरिक शिक्षक संजय शर्मा व वर्तिका भारद्वाज के नेतृत्व में आयोजित महिला कबड्डी टीम प्रतियोगिता में कप्तान मनीषा शर्मा की टीम विजेता रही। एवं पुरूष कबड्डी प्रतियोगिता में कप्तान महेन्द्र यादव की टीम विजेता रही। 100 मीटर पुरूष दौड प्रतियोगिता में लोकेश मीणा एवं पुरूष वर्ग दौड 800 मीटर में अशोक सैनी विजेता रहे। इसी प्रकार 100 मीटर महिला दौड प्रतियोगिता में रेखा जांगिड विजेता रही। इस अवसर पर डॉ. रूपा चौधरी सहित सभी संकाय सदस्य मौजूद थे।

0 Response to "महिला कबड्डी में मनीषा की टीम व पुरूष वर्ग में महेन्द्र यादव की टीम रहे विजेता"
एक टिप्पणी भेजें