प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक लेवें भाग - पहाडिया
मिन्टू मीणा ने मारी बाजी
निवाई। स्थानीय राजकीय कन्या महाविद्यालय में शनिवार को खेल सप्ताह के अन्तर्गत फुटवॉल, बेटमिंटन व दौड प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्राचार्य पानमल पहाडिया ने बताया कि बेटमिंटन प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की मिन्टू मीणा ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में अंतिमा जाट द्वितीय रही। इसी प्रकार 100 मीटर दौड प्रतियोगिता में मंचिता गुर्जर प्रथम, काली मीणा द्वितीय व प्रिया बैरवा तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर दौड में माया मीणा प्रथम, दिलबर जाट द्वितीय व गोरधनी मीणा तृतीय स्थान रही। 400 मीटर दौड में प्रथम सेक्ता गुर्जर, द्वितीय पायल बैरवा व तृतीय स्थान पर दिलबर जाट रही। उन्होंने बताया कि फुटबॉल प्रतियोगिता प्रथम वर्ष व बीए द्वितीय वर्ष के बीच हुआ जिसमें प्रथम वर्ष की छात्राएं दो अंक से विजेता रही। इस दौरान प्राचार्य पानमल पहाडिया ने छात्राओं को निरन्तर प्रतियोगिता में उत्साह पूर्वक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर खेल प्रभारी राजश्री स्वामी, सहायक आचार्या बिन्नी साहू, डॉ. गोपाललाल, डॉ. सत्यनारायण नागर, अनामिका शर्मा सहित सभी सकाय सदस्य मौजूद थे।

0 Response to "प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक लेवें भाग - पहाडिया"
एक टिप्पणी भेजें