Advertisement

नाकेश्वर महादेव मंदिर का दो दिवसीय मेला सम्पन्न

नाकेश्वर महादेव मंदिर का दो दिवसीय मेला सम्पन्न

 


निवाई। सिरस में नाकेश्वर महादेव के वार्षिक मेले का समापन शुक्रवार की शाम महाआरती के साथ हुआ। मेला समिति के कोषाध्यक्ष हरिराम गुर्जर व श्यामलाल योगी ने बताया कि समापन समारोह में सरपंच शिवजीराम जाट, महामंत्री गेंदीलाल मीणा ने मेले में सहयोग करने वाले भामाशाह व कार्यकर्ताओं का माला व साफा बंधवाकर सम्मान किया। दो दिवसीय मेले में हजारों लोगों ने महादेव के दर्शन कर मेले का आनंद लिया। मेले में लगे हवाई झूलों व चकरी में बैठकर बच्चों व युवाओं ने मेले का लुत्फ उठाया। महिलाओं, पुरूषों व युवक-युवतियों ने मेले में लगी मनिहारी व खिलौने, घरेलू सामान, मिठाईयां, बर्तन, कपडे सहित अन्य दुकानों से सामानों की खरीदारी की। शाम को महाआरती में काफी श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर रामनिवास जाट, रामचंद्र मीणा, रामनिवास योगी, सत्यनारायण जाट, शिवराज मीणा, मुकेश मीणा, बनवारीलाल योगी, सीमा योगी, कान सिंह, रामरतन प्रजापत सहित सैकडों ग्रामीण मौजूद थे।

0 Response to "नाकेश्वर महादेव मंदिर का दो दिवसीय मेला सम्पन्न"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status