बेटियां घर का गहना नहीं, घर की रक्षा का हथियार भी हैं- प्रिया मेघवाल
राष्ट्रीय युवा दिवस पर अन्तराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट बाॅडी बिल्डर प्रिया मेघवाल के उदगार
चंदवाजी। अब बेटियां घर का गहना ही नहीं दुष्मनों के लिए हथियार भी हैं। पुरूष अब अपनी सोच में बदलाव लाएं और महिलाओं को कमजोर और बेचारी समझने की गलती न करें। महिलाएं अब बाॅक्सिंग, बाॅड़ी बिल्डिंग और कुश्ती में भी पुरूषों को धूल चटा रही हैं। यह उदगार स्वामी विवेकानंद जयंति एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अन्तराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट बाॅडी बिल्डर प्रिया सिंह मेघवाल ने व्यक्त किए। निम्स विश्वविद्यालय के सभागार में निम्स विश्वविद्यालय एवं डा. पंकज सिंह फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘युवाओं के आदर्शः विश्व गुरू स्वामी विवेकानंद‘ विषय पर आयोजित सेमिनार में वे मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त कर रही थीं। उन्होंने अपने जीवन संघर्ष की कहानी बताते हुए कहा कि सफलता आसानी से नहीं मिलती इसके लिए त्याग करना पड़ता है। उन्होंने बाल विवाह की व्यथा झेली और बकरी चरा कर अपना पेट भरा लेकिन हार नहीं मानी। कठोर संघर्ष और सामाजिक विरोध का सामना करके यहां तक पहुंची।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए निम्स विश्वविद्यालय, हॉस्पिटल, डा. पंकज सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष डा. पंकज सिंह ने संस्कारों के महत्व की चर्चा करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति को अपने संस्कारों को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने सिकागो में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद जी के उदबोधन की चर्चा करते हुए कहा कि वे अपने देश की धर्म और संस्कृति के आधार पर ही विश्व गुरू कहलाए।
विशिष्ठ अतिथि के रूप में युवाओं को मोटीवेट करते हुए स्किल डवलपमेंट ट्रेनर कनिका जोशी ने कहा कि वे युवा कामयाव होते हैं जो अपनी ऊर्जा को सही दिशा देते हैं इसलिए अपनी शक्ति, सामर्थ, बुद्धि और विवेक का यही उपयोग करना चाहिए।
मानद डाॅक्टरेट की उपाधी से सम्मानित एवं लोकसभा अध्यक्ष के कंटैंट राइटर डा. प्रिंस तिवाड़ी ने कहा कि रामचरित मानस महज एक ग्रंथ नहीं है। यह जीता जागता विज्ञान है इसकी हर चोपाई में विज्ञान छिपा है। उन्होंने कहा िकवे भौतिक विज्ञान और गणित के फोरमूले भी रामचरित मानस के जरिए पढ़ाते हैं।
समाजिक क्षेत्र में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित रामदयाल सैन ने युवाओं की तुलना दोधारी तलवार से करते हुए कहा कि युवा शक्ति श्रजन और विनाश दोनो की शक्ति रखती है। इसलिए युवा पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करें और फिर उसे पाने के लिए शिददत से प्रयास करें सफलता उनके कदम चूमेगी।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सर्वेश्व शर्मा ने डा. पंकज सिंह देश का सच्चा सिपाही बताते हुए कहा िकवे समाज के हर वर्ग और क्षेत्र के लिए सर्वांगीण विकास में लगे हैं। हमें ऐसे युवा को हर संभव सहयोग करना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन राजेश सराधना एवं आर के कुमावत ने संयुक्त रूप से किया।
इस दौरान राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक दिनेश चंद्र सैनी, भाजपा विधानसभा प्रभारी जमवारामगढ अशोक शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष अजय लाटा, मंडल अध्यक्ष अचरौल छाजू राम मीणा, जालसू मंडल अध्यक्ष वंशी यादव, नारायणपुर निम्बूचाड़ा के मंडल अध्यक्ष सतेन्द्र शर्मा, मानपुरा के मंडल अध्यक्ष सोहन लाल, बगवाड़ा के सरपंच गोपाल शर्मा, मानपुरा सरपंच सुरेन्द्र शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन मीणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रभुदयाल गुर्जर सहित दो दर्जन से अधिक सरपंच और तीन दर्जन से अधिक मंडल अध्यक्षों को स्मृति चिन्ह भेंट कर और माला-शाफा पहना कर सम्मानित किया गया। एनसीसी के कैडेटस ने अतिथियों की अगवानी की।

0 Response to "बेटियां घर का गहना नहीं, घर की रक्षा का हथियार भी हैं- प्रिया मेघवाल"
एक टिप्पणी भेजें