Advertisement

गर्भवती महिला के लिए किया रक्तदान

गर्भवती महिला के लिए किया रक्तदान

 


निवाई। गर्भवती महिला का प्लेटलेट कम होने से ऑपरेशन रोकने पर रक्तदाता बन्नालाल प्रजापत मेहंदवास एसडीपी रक्तदान किया। प्रजापति ब्लड ग्रुप के संयोजक सांवरा प्रजापति लक्ष्मीपुरा जाटान ने बताया कि प्रजापति ब्लड ग्रुप टोंक के सक्रिय सदस्य रक्तदाता बन्नालाल प्रजापत मेहंदवास ने अपने गांव मेहंदवास से 15 किलोमीटर दूर अग्रवाल हॉस्पिटल टोंक में एडमिट चल रही गर्भवती महिला बीना रैगर निवासी गिरोली का प्लेटलेट काउंट कम होने के कारण ऑपरेशन रुका हुआ था। रक्तदाता बन्नालाल प्रजापत मेहंदवास ने सुबह 6 बजे अस्पताल पहुंचकर महिला के लिए रक्तदान किया। इसके बाद महिला का ऑपरेशन हो सका। रक्तदाता बन्ना लाल ने अबतक 21 बार रक्तदान किया है।

0 Response to "गर्भवती महिला के लिए किया रक्तदान"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status