भामाशाह ने स्कूल में भेंट किया 1 लाख की लागत से आरो, फ्लोराइड युक्त पानी से बच्चों को मिलेगी मुक्ति
सोमवार, 12 फ़रवरी 2024
Comment
(रिपोर्टर: लक्ष्मी चंद शर्मा)
पीपलू | उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रानोली के बच्चों को फ्लोराइड का पानी पीने से शनिवार से छूटकारा मिल गया। भामाशाह ने स्कूल में एक आरो फिटिंग सहित भेंट किया। आरो का शुभारंभ होने के साथ ही बच्चों को हाई स्तर के फ्लोराइड युक्त पानी से निजात मिल गई। प्रधानाचार्य प्रहलादलाल शर्मा ने बताया कि स्कूल के बच्चों को हाई स्तर के फ्लोराइड पानी पीने से कहीं प्रकार की हड्डियां समधी बीमारियों के साथ दांतों में पीलापन होने जैसी गंभीर समस्या हो रही थी। पूर्व में दान दाताओं द्वारा वाटर कूलर भेंट करने से गर्मी में ठंडा पानी तो मिल रहा था। लेकिन फ्लोराइड की मात्रा अधिक होने से पीने में खारा पानी था। इसके लिए प्रहलाद सैनी रानोली व संदीप मंगल टोंक ने 1 लाख रूपए की लागत का एक आरो फिटिंग सहित भेंट किया है। आरो एक घंटे में 250 लीटर पानी को साफ करेगा। इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य अर्जुनलाल गुर्जर, व्याख्याता कृष्ण कंवर, अध्यापक शंकरलाल शर्मा, रामस्वरूप गुर्जर व ओमप्रकाश जांगिड़ सहित कई शिक्षक मौजूद थे।

0 Response to " भामाशाह ने स्कूल में भेंट किया 1 लाख की लागत से आरो, फ्लोराइड युक्त पानी से बच्चों को मिलेगी मुक्ति"
एक टिप्पणी भेजें