Advertisement

 योगाभ्यास शिविर में दी योगा की जानकारियां

योगाभ्यास शिविर में दी योगा की जानकारियां



(रिपोर्टर:लक्ष्मी चंद शर्मा)

निवाई | राजकीय उच्च बालिका माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को योग प्रशिक्षक अशोक लांगडी ने 15 फरवरी को होने वाले सूर्य नमस्कार का पूर्ण योग अभ्यास करवाया गया। राजस्थान के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में 15 फरवरी से सूर्य नमस्कार के लिए विशेष आयोजन किया जाएगा। योग प्रशिक्षक अशोक गुर्जर ने बताया कि सूर्य सप्तमी पर विद्यार्थी एक ही समय अवधि में सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार का अभ्यास करेंगे। इसके तहत 7 बार सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य लक्ष्मी शर्मा सहित कई शिक्षक गण एवं छात्राएं मौजूद थे।  इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी योग प्रशिक्षक अशोक लांगडी ने योगाभ्यास करवाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य देवेंद्रपाल सिंह, उप प्रधानाचार्य रामकिशन विजय, शारीरिक शिक्षक अनिल गुप्ता, मनोजकुमार जैन, विनोदकुमार जैन, राजेश स्वर्णकार, विष्णु शर्मा, संजू जैन व सुमन विजय सहित कई शिक्षक व छात्र मौजूद थे।

0 Response to " योगाभ्यास शिविर में दी योगा की जानकारियां"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status