राज्य मेरिट में संजना सैन ने बनाया स्थान, 16 को किया होगा सम्मान
गुरुवार, 15 फ़रवरी 2024
Comment
(रिपोर्टर:लक्ष्मी चंद शर्मा)
निवाई | अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला शाखा टोंक के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र.छात्राओं का सम्मान समारोह 16 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा के जिला संयोजक हीरालाल शर्मा ने बताया कि इस वर्ष परीक्षा में 6 तहसीलों से 83 राजकीय व निजी विद्यालयों के कक्षा 5 से 12 तक के 6 हजार 800 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। जिनमें से दो विद्यार्थी अंजलि जैन देवली व संजना सैन हिंगोटिया निवाई ने राज्य मेरिट में अपना स्थान बनाया है। इसी प्रकार 24 विद्यार्थियों ने जिला मेरिट में और 98 विद्यार्थियों ने तहसील मेरिट सूची में स्थान बनाया है। उन्होंने बताया कि गायत्री धाम यज्ञ बालाजी परिसर टोंक में आयोजित होने वाले कार्यक्रम मे छात्र-छात्राओं को नकद इनाम, मेडल, साहित्य व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अतिथि शांतिकुंज प्रतिनिधि, शिक्षाविद व जनप्रतिनिधि रहेंगे।

0 Response to " राज्य मेरिट में संजना सैन ने बनाया स्थान, 16 को किया होगा सम्मान"
एक टिप्पणी भेजें