Advertisement

 बडागांव में दलित बेटी के विवाह के लिए आगे आया सर्व समाज

बडागांव में दलित बेटी के विवाह के लिए आगे आया सर्व समाज



सोशल मीडिया पर चलाया था मिशन कन्यादान

(रिपोर्टर:लक्ष्मी चंद शर्मा)

निवाई | ग्राम पंचायत बड़ागांव में नेत्रहीन दंपति की पुत्री की शादी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से एक अभियान चलाकर की ढाई लाख रुपए की राशि एकत्रित की गई। दंपति वर्षो से नेत्रहीन थे। परिवार के पास आमदनी का कोई साधन नहीं होने के कारण दंपति अपनी पुत्री के विवाह की सामाजिक जिम्मेदारी निभाने में भी असमर्थ थे। दंपति जब अपनी इस पीड़ा को लेकर स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि विनोद सांखला व भाजपा नेता हनुमान गुर्जर मेदार के पास पहुंचे। जिस पर दोनो ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक अभियान की शुरुआत की ओर इस गरीब बेटी के कन्यादान के लिए दानदाताओं से संपर्क किया। इस मुहिम में गांव के युवाओं ने भी बढ़ चढक़र सहयोग किया। मुहिम में सर्व समाज के सहयोग से लगभग ढाई लाख रुपए की राशि एकत्र की गई। मिशन में कई संस्थाओं अरावली छात्रावास, राजस्थान विश्व विद्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उनियारा सहित शिक्षा विभाग के कई स्कूलों के कार्मिकों ने अपना योगदान दिया। बुधवार को सरपंच प्रतिनिधि विनोद साँखला, करण राजावत, रामप्रसाद हरियाणा,  रामप्रसाद वर्मा, कंचन पटेल, बसराम मेदार, रामकेश लांगरी, रामधन हरियाणा, रामसहाय  रेगर, इसाक मोहम्मद,  रंगलाल हरियाणा,  सीताराम मेदार, बाबूलाल मीणा,  हरकेश खाजपुरा, हनुमान जाट, हनुमान मेदार, सुरेंद्र बागड़ी, राहुल सांखला, गणेश स्वामी, हरिराम करीरिया, रामराय खाजपुरा, गोपीलाल डीलर, उपसरपंच हंसराज, देवराज खाजपुरा, रामअवतार हरियाणा सहित गांव के जनप्रतिनिधि व समाजसेवीओं ने भी शादी समारोह में शामिल होकर वर वधु को मंगल कामना के साथ आशीर्वाद दिया ओर एकत्रित हुए सहयोग राशी को कन्यादान के रूप में परिजनों को सुपुर्द किया।

0 Response to " बडागांव में दलित बेटी के विवाह के लिए आगे आया सर्व समाज"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status