Advertisement

 आर्यिका भरतेश्वरी माताजी संघ का निवाई में मंगल प्रवेश

आर्यिका भरतेश्वरी माताजी संघ का निवाई में मंगल प्रवेश



(रिपोर्टर:लक्ष्मी चंद शर्मा)

निवाई | आर्यिका भरतेश्वरी माताजी ससंघ सहित बुधवार को निवाई के सन्त निवास नसिंया जैन मंदिर में मंगल प्रवेश किया। आर्यिका माताजी संघ ने जयपुर चातुर्मास के पश्चात अतिशय क्षेत्र पदमपुरा, छोटा गिरनार, बापूगांव, चाकसू, कोथून, विज्ञा तीर्थ गुन्सी से विहार कर बुधवार को निवाई पहु़ंचे। जहां जैन समाज के श्रद्धालुओं ने अगुवानी की। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला एवं सुनील भाणजा ने बताया कि मंगल प्रवेश पर माताजी संघ ने मूलनायक भगवान शांतिनाथ जी के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने अभिषेक एवं शांतिधारा की। इस दौरान आर्यिका भरतेश्वरी माताजी ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। आर्यिका संघ में 3 आर्यिका मौजूद हैं। इस अवसर पर महावीरप्रसाद पराणा, महेन्द्र चंवरिया, सुनील भाणजा, पदमचंद जैन, महावीर छाबड़ा, मनोज पाटनी, दिनेश जैन, पिंकी जैन, शशी सोगानी, शकुंतला छाबड़ा, मीनाक्षी बगड़ी, सुमन जैन सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

0 Response to " आर्यिका भरतेश्वरी माताजी संघ का निवाई में मंगल प्रवेश"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status