जांगिड़ ब्राह्मण आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर गणेशजी को दिया निमंत्रण
गुरुवार, 15 फ़रवरी 2024
Comment
(रिपोर्टर:लक्ष्मी चंद शर्मा)
निवाई | जांगिड़ ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में 17 अप्रेल को जांगिड़ ब्राह्मण आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसको लेकर बुधवार को चिंताहरण गणेश मंदिर में श्री गणेश जी को रिद्धि सिद्धि सहित सम्मेलन का प्रथम निमंत्रण दिया गया। सम्मेलन मीडिया प्रभारी राजेश जांगिड़ करीरिया ने बताया कि जांगिड़ ब्राह्मण समाज की तहसील सभा निवाई के तत्वावधान में 17 अप्रैल को पंचम जांगिड़ ब्राह्मण आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन को लेकर 26 फरवरी को परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर बुधवार को विश्वकर्मा मंदिर से बैंड बाजे के साथ जुलूस के रूप में चिंताहरण गणेश जी मंदिर में पहुंचकर प्रथम पूज्य श्री गणेश जी को रिद्धि सिद्धि सहित सम्मेलन का प्रथम निमंत्रण दिया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बद्रीलाल जांगिड़ बिडोली, तहसील सभा अध्यक्ष नारायणलाल भुरटिया, सम्मेलन अध्यक्ष महेंद्र दामोदरपुरा बासड़ा, मंदिर अध्यक्ष सुरेश जी खारीकुई, युवा अध्यक्ष मनोज भावता, विकास समिति अध्यक्ष रामेश्वर जांगिड़ जेतपुरा, कोषाध्यक्ष किशन टापुर, घनश्याम बासड़ा, रमेश मित्रपुरा, सुरेश सिरोही, रामविलास चैनपुरा, देवेंद्र बड़ागांव, दिनेश निवाई, रमेश दतवास, राजेश झिलाई, राकेश बहड, शंभू जुवाड़, चौथमल मोहम्मदपूरा, मनोज किवाड़ा, शंकर खंडवा, रमेश राहोली, कैलाश राहोली व विमल झिलाय सहित कई लोग मौजूद थे।

0 Response to " जांगिड़ ब्राह्मण आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर गणेशजी को दिया निमंत्रण"
एक टिप्पणी भेजें