ट्रस्ट अध्यक्ष फूलचंद लांगड़ी के नेतृत्व में जोधपुरिया धाम में देवनारायण जयंती पर लक्खी मेला शुरू, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, महाविद्यालय भूमि पूजन कल
गुरुवार, 15 फ़रवरी 2024
Comment
वनस्थली/निवाई(सुरीला राजस्थान)। गुर्जर समाज के आराध्य देव भगवान श्री देवनारायण का 1112वें जन्मोत्सव व लक्खी मेले का शुभारंभ बुधवार को संतो के सान्निध्य में हुआ। मन्दिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों व कोषाध्यक्ष सुरेश डोई ने बताया कि बुधवार को मेला शुरू होने के साथ हो कलश व ध्वज पूजन के कार्यक्रम संतों के सानिध्य में संपन्न हुए। हवन कुंडों में बुधवार को आहुति के लिए 11 कुंडात्मक यज्ञशाला का कार्यक्रम भी रखा। जिसमे 11 कुंडों में प्रधान कुण्ड, सूर्य-कुंड, चंद्र कुंड, त्रिकोण कुण्ड, ब्रह्मा कुंड, षटकोण कुंड, पदम कुण्ड, रुद्र कुण्ड, अर्द्ध चंद कुण्ड, वृताकार कुण्ड, योनी-कुण्ड सहित 11 कुंडों की जिन यजमानों जितनी ऊंची बोली लगाई है। उन यजमानों ने हवन कुंड के यजमान बनकर यज्ञ में आहुतियां दीं। गुरुवार को शाम 6 बजे भामाशाह जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह आयोजित हुआ। रात में जागरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम व मध्य रात 12 बजे कांसे की थाली मेंकमल के फूल पर देव दर्शन होंगे। भगवान देवनारायण का लक्खी मेला, मूर्ति व प्राण प्रतिष्ठा व महाविद्यालय की भूमि का पूजन शुक्रवार को होगा। जिसमें घुड़ दौड़ सहित कई प्रतियोगिताएं होगी। 16 को ही मेले का समापन होगा। तीन दिवसीय मेले में होगी। सुबह भगवान श्री देवनारायण की विशेष मंगला आरती का आयोजन किया जा रहा है। ट्रस्ट अध्यक्ष फूलचंद लांगड़ी के नेतृत्व में देव जन्मोत्सव का शुभारंभ हुआ इस अवसर पर प्रधान रामअवतार लांगड़ी, पूर्व प्रधान जगदीश गुर्जर,मनफूल गुर्जर पूर्व सीआर, पुजारी श्रवण गुर्जर,रामकरण हरसाना, डॉ. बद्री गुर्जर,रमेश पटवारी,रमेश जी,लक्ष्मण जी जोधपुरियां,देवलाल जी मेंबर,सुर्ज्ञान गुर्जर एडवोकेट,सियाराम गुर्जर सीआर, रामू जी डाई, बन्ना लाल जी मास्टर, घासी दूधवाला,हरजीराम खाठरा,सुरेश डाई सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

0 Response to "ट्रस्ट अध्यक्ष फूलचंद लांगड़ी के नेतृत्व में जोधपुरिया धाम में देवनारायण जयंती पर लक्खी मेला शुरू, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, महाविद्यालय भूमि पूजन कल"
एक टिप्पणी भेजें