Advertisement

जैसलमेर की सूर्यगढ़ होटल के मालिक खनन कारोबारी मेघराज सिंह शेखावत (रॉयल) के ठिकानों पर ईडी की छापा मार कार्यवाही

जैसलमेर की सूर्यगढ़ होटल के मालिक खनन कारोबारी मेघराज सिंह शेखावत (रॉयल) के ठिकानों पर ईडी की छापा मार कार्यवाही

  • कांग्रेस के शासन में सूर्यगढ़ होटल में ही ठहरे थे अशोक गहलोत के समर्थक विधायक।

                          (एस.पी.मित्तल) 

                        =============

अजमेर। राजस्थान के खनन, होटल, टोल आदि के मशहूर कारोबारी मेघराज सिंह शेखावत (रॉयल) के ठिकानों पर ईडी ने छापामार कार्यवाही की है। मालूम हो कि गत कांग्रेस के शासन में राजनीतिक संकट के समय शेखावत की जैसलमेर स्थित होटल सूर्यगढ़ मेंही तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थक विधायकों को रखा गया था। चूंकि इस महलनुमा होटल में सौ से भी ज्यादा पर्यटक ठहर सकते हैं, इसलिए होटल का चयन किया गया। आज तक भी यह पता नहीं चला है कि 15 दिनों तक 100 विधायकों के ठहरने का भुगतान कितने रुपयों का हुआ। चूंकि स्वयं अशोक गहलोत और उनकी सरकार के अधिकांश मंत्री होटल में मौजूद रहे। इसलिए मेघराज सिंह ने सेवा चाकरी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस होटल में आमतौर पर विदेशी पर्यटक ही ठहरते हैं। जानकार सूत्रों के अनुसार ईडी ने खनन कारोबार में वित्तीय अनियमितता के कारण शेखावत के ठिकानों पर छापामार कार्यवाही की है। कांग्रेस के शासन में खनन कारोबार में घोटाले के आरोप भी लगे थे। शेखावत के जयपुर, दिल्ली, उदयपुर आदि ठिकानों पर कार्यवाही हुई है। असल में कारोबारी स्वभाव होने के कारण मेघराज सिंह भाजपा नेताओं के साथ भी मधुर संबंध रखते हैं। वसुंधरा राजे जब मुख्यमंत्री थी तो शेखावत को भाजपा का समर्थक माना जाता था। वसुंधरा राजे के शासन काल में शेखावत के कारोबार में खूब वृद्धि हुई।

0 Response to "जैसलमेर की सूर्यगढ़ होटल के मालिक खनन कारोबारी मेघराज सिंह शेखावत (रॉयल) के ठिकानों पर ईडी की छापा मार कार्यवाही"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status