कोटा जिला कलेक्टर की प्रेरणा से शैक्षणिक सामग्री वितरित
सोमवार, 12 फ़रवरी 2024
Comment
(रिपोर्टर: लक्ष्मी चंद शर्मा)
पीपलू | कोटा जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी की प्रेरणा से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय संदेड़ा में विद्यार्थियों को कॉपी व पेन सहित शैक्षणि सामग्री का वितरण किया गया। संदेड़ा निवासी सत्यनारायण गोस्वामी ने बताया कि कोटा जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी शिक्षा को लेकर सक्रिय है। उल्लेखनीय है जिला कलेक्टर ने कोटा मे नीट की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए कोटा कामयाब अभियान चलाया है। साथ ही बच्चों को डिप्रेशन से दूर रहने के लिए के लिए डिनर विद कलेक्टर कार्यक्रम की शुरुआत की है। जिला कलेक्टर हर शुक्रवार को अलग-अलग हॉस्टलों में बच्चों से मुलाकात करतें हैं। जिला कलेक्टर के युवाओं के प्रेरणादायक होने से उनकी प्रेरणा से ही संदेड़ा में युवक सत्यनारायण गोस्वामी ने बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की है।

0 Response to " कोटा जिला कलेक्टर की प्रेरणा से शैक्षणिक सामग्री वितरित"
एक टिप्पणी भेजें