झिलाय मे संगीतमय णमोकार महामंत्र एवं भक्तामर स्तोत्र पाठ का हुआ आयोजन
सोमवार, 12 फ़रवरी 2024
Comment
(रिपोर्टर:लक्ष्मी चंद शर्मा)
निवाई | श्री दिगम्बर जैन पाश्र्वनाथ मंदिर झिलाय में संगीतमय भक्तामर स्तोत्र पाठ अनुष्ठान भजन संध्या सहित कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी कजोड़मल जैन, पदमचंद, राजेश कुमार, जितेन्द्र कुमार जैन एवं प्रहलाद नारायण जैन ने भगवान आदिनाथ जी एवं भगवान पाश्र्वनाथ जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मुख्य गायक कलाकार विमल जौंला, गायक विमल बड़ागांव एवं गायक विमल सोगानी ने संगीत से णमोकार महामंत्र एवं भक्तामर स्तोत्र की प्रस्तुतियां दी। जीतू झिलाय एवं राकेश संघी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान संगीतमय भक्तामर पाठ में मुख्य गायक विमल जौंला, गायक विमल सोगानी, नेहा जैन एवं विमल बड़ागांव ने 48 श्लोकों पर गाजे बाजे के साथ भजनों की प्रस्तुतियां दी जिस पर श्रद्धालुओं ने भक्ति नृत्य किए। भक्तामर पाठ में गायिका रुबल जैन, नेहा जैन एवं हेमलता जैन ने रिद्धि मंत्रों का उच्चारण किया जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति के साथ मण्डप पर 48 दीपक समर्पित किए। कार्यक्रम में इंद्रा जैन, हेमलता जैन, रिन्की जैन, साक्षी जैन, देवांशु जैन, सलोनी जैन, नीतू जैन, संजू जैन ने मंगलाचरण किया। मुख्य गायक कलाकार विमल जौंला ने यह वो जहाज जिसने लाखों को तारा मंत्र णमोकार हमें प्राणों से प्यारा, तूने खूब दिया भगवान तेरा बहुत बड़ा अहसान, चाकर राखल्यो जिनवर जी थारो बहुत बड़ों दरबार चाकर राखल्यो, ओ प्रभुजी थारो चेलो बनु में, गायक विमल सोगानी ने थारी चाकरी में चूक कोनी राखो म्हारा गुरुवर जी चाकर म्हाने राखो जी, गायक जीतू जैन ने जब से गुरु दर्श मिला, गायक विमल बड़ागांव ने पारस प्यारा लागे जिनेश्वर प्यारा लागे सहित कई भजनों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने पंचपरमेष्ठी एवं भगवान आदिनाथ जी की महाआरती की। कार्यक्रम के अन्तर्गत जैन समाज की प्रतिभा नेहा जैन एवं रुबल जैन को उत्कृष्ट कार्य करने पर समाज के श्रद्धालुओं ने सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रहलाद जैन, योगेन्द्र जैन, संजय जैन, उत्तमचंद जैन, रमेश कुमार जैन, चंद्रप्रकाश व देवेन्द्र कुमार जैन सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

0 Response to " झिलाय मे संगीतमय णमोकार महामंत्र एवं भक्तामर स्तोत्र पाठ का हुआ आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें