किलेश्वर महादेव मंदिर समिति की कार्यकारणी का हुआ गठन
शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2024
Comment
राजेन्द्र पारीक बने अध्यक्ष
(रिपोर्टर: लक्ष्मी चंद शर्मा)
निवाई | रक्ताचल पर्वत पर स्थित किलेश्वर महादेव मंदिर में समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमे सर्वसम्मति से राजेन्द्र पारीक को अध्यक्ष के पद पर मनोनित किया गया। कार्यकारणी में उपाध्यक्ष गिरिराज सेखाट्या, कोषाध्यक्ष रौनक सर्राफ, सचिव प्रेम खंगार, महासचिव पप्पू सेन, संयोजक राकेश माली को मनोनित किया गया। इसी प्रकार मुरारी मीना, मोहित इसरानी, विजय शर्मा, पवन चैनपुरा, मनोज विजय को सदस्य के रूप में मनोनित किया गया। इस दौरान समिति की नवीन कार्यकारणी को माला महनाकर सम्मानित किया गया।

0 Response to " किलेश्वर महादेव मंदिर समिति की कार्यकारणी का हुआ गठन"
एक टिप्पणी भेजें