बजरी से भरा हुआ एक ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त
शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2024
Comment
(रिपोर्टर:लक्ष्मी चंद शर्मा)
निवाई | बरौनी पुलिस ने गुरुवार को अवैध बजरी से भरे हुए एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है। थानाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि अवैध बजरी खनन व परिवहन की रोकथाम को लेकर पुलिस गश्त के दौरान बनास नदी के तन गांव मंडावर से अवैध बजरी से भरे हुए एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस ने जब्त ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस थाना परिसर में खड़ा करवा दिया है एवं ट्रैक्टर चालक व मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

0 Response to " बजरी से भरा हुआ एक ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त"
एक टिप्पणी भेजें