Advertisement

 यूनानी दिवस पर एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन

यूनानी दिवस पर एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन



(रिपोर्टर: अशोक शर्मा)

टोंक ।  यूनानी कॉलेज चराई टोंक में यूनानी सप्ताह मनाया जा रहा है । कॉलेज प्राचार्य डॉ. मो मोहम्मद इरशाद खान ने बताया कि शनिवार को  वल्र्ड यूनानी दिवस के अवसर पर यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ  यूनानी टोंक में यूनानी दिवस मनाया गया, जिसमें एक दिवसीय वर्कशॉप  इलाज बात तदबीर करंट अप्रोच एंड फ्यूचर आउटलुक  विषय पर आयोजित हो रही है, जिसमें यूनानी के इंटरनेशनल एंबेसडर डॉ. मोहम्मद ओबेदुल्ला बेग चेन्नई, डॉक्टर संतोष कुमार जोशी, हेड आर एंड डी हमदर्द लैबोरेट्रीज अपना व्याख्यान देंगे । इस वर्कशॉप में डॉ.  शमशाद अली चीफ  प्रोडक्शन एंड प्रोजेक्ट ऑफिसर हमदर्द लैबोरेट्रीज भी शामिल होंगे।  उप-प्राचार्य एवं चिकित्सालय प्रभारी डॉ. नाजिया शमशाद ने बताया कि दो दिवसीय खेलों का आयोजन आजसंपन्न हुआ, इसमें क्रिकेट में इंटरर्न की टीम ने जीत हासिल की और थर्ड ईयर की टीम  रनर रही। कबड्डी में सेकंड ईयर एवं थर्ड ईयर की टीम विनर रही एवं फाइंड फाइनल ईयर की टीम रनर रही। कॉलेज के मीडिया प्रभारी प्रोफेसर डॉ. सरफराज अहमद ने बताया कि इन खेलों का आयोजन डॉ. अब्दुल खतीब, डॉ. मुशताक अहमद,  डॉ. अकमल, डॉ. जीशान अली, डॉ. जाकी अहमद की निगरानी में हुआ, जिसमें अब्दुल रहमान, हारून रशीद, इस्लाम, शरफुद्दीन,  अरसलान, फैजान मोहम्मद, आफताब मोहम्मद, मरियमए सबा, मोहम्मद बिलाल, अली खान, मोहम्मद फरहान राजा, मोहम्मद अनस, मुजककिर, वसीउररहमान,  अब्दुल अजीज, सादिक अली, शहीद जमाल, जीशान मोदी एवं मोहम्मद अमान समेत अन्य विद्यार्थियों ने भाग लिया।

0 Response to " यूनानी दिवस पर एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status