नटराज सेवा संस्थान टोंक की कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह
सोमवार, 12 फ़रवरी 2024
Comment
(रिपोर्टर:लक्ष्मी चंद शर्मा)
टोंक । नटराज सेवा संस्थान टोंक की कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह नटराज होटल टोंक में आयोजित किया गया। संस्थान के अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि समारोह के अतिथि डॉ. हेमंत शर्मा गंगापुर, सीताराम शर्मा अलियाबाद का संस्थान की और से माला, साफा पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यकारणी को डॉ. हेमंत शर्मा गंगापुर, सीताराम शर्मा अलियाबाद ने शपथ ग्रहण कराई। कार्यकारणी में मुख्य संरक्षक मणिकांत गर्ग, उपाध्यक्ष राजेश अरोड़ा, सचिव चंद्रप्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष राजाराम शर्मा, कमलेश कुमावत एवं कमल किशोर शर्मा को शपथ ग्रहण कराई। इस अवसर पर शिवजीराम मीणा, हनुमान प्रसाद बोहरा, प्रदीप पंवार, दशरथ गुर्जर, रामगोपाल यादव, सत्यनारायण चावला, भैरू लाल गुर्जर, भागचंद मेहर, बेनी प्रसाद महावर, वसीउल्लाहा बैग, हनुमान सिंह सोलंकी, सुनिल बंसल, ब्रजबिहारी शर्मा, आशीष सैनी, उमाशंकर उपाध्याय, पंकज खत्री, बाबू लाल शर्मा, रमेश मूंदड़ा, लोकेश विजय, सीताराम चावड़ा, असलम, आरिफ खान, प्रहलाद नीमावत, संजय संघी, शिवजी राम चौधरी, जर्रार खान, विष्णुदत्त शर्मा, विनोद विजय एवं राधेश्याम नामा सहित मौजूद रहे।

0 Response to " नटराज सेवा संस्थान टोंक की कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह"
एक टिप्पणी भेजें