ट्रेलर ने आगे चल रहे ट्रक के मारी टक्कर, ट्रेलर चालक की मौत, खलासी घायल ,राष्ट्रीय राजमार्ग 11 ए की है घटना
सुरीला राजस्थान
निवाई/जामडोली। दतवास थानान्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग कौथून -लालसोट पर गांव तुर्किया के समीप दो वाहनों में भिडंत हो गई। इस दुर्घटना में एक वाहन चालक की मौत हो गई तथा उसका खलासी घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर दतवास पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय निवाई की मोर्चरी में रखवाया और घायल खलासी को सीएचसी चाकसू में उपचार के लिए भर्ती करवाया। पुलिस सहायक उपनिरीक्षक बाबूलाल ने बताया कि एक ट्रक किराने का सामान भरकर लालसोट की और जा रहा था। उसी के पीछे सीमेंट से भरे हुए एक ट्रेलर ने आगे चल रहे ट्रक के टक्कर मार दी। जिससे ट्रेलर चालक पोण्ड्री का खेडा जिला शाहपुरा निवासी रमेश पुत्र बालूराम जाट उम्र 32 वर्ष की मौत हो गई तथा खलासी कैलाश पुत्र भुआना निवासी जहाजपुर घायल हो गया। पुलिस मृतक के शव का राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय निवाई में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

0 Response to "ट्रेलर ने आगे चल रहे ट्रक के मारी टक्कर, ट्रेलर चालक की मौत, खलासी घायल ,राष्ट्रीय राजमार्ग 11 ए की है घटना"
एक टिप्पणी भेजें