परीक्षा आवेदन आज से 12 तक
बुधवार, 31 जुलाई 2024
Comment
सुरीला राजस्थान
निवाई। राजकीय कन्या महाविद्यालय में परीक्षा आवेदन की अन्तिम तिथि 12 अगस्त है। प्राचार्य प्र्रोफेसर पानमल पहाडिया ने बताया कि महर्षिदयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर की मुख्य परीक्षा नियमित एवं स्वयंपाठी अभ्यार्थी स्नातक प्रथम वर्ष सेनेस्टर द्वितीय के आमंत्रित किए गए है। स्नातक प्रथम वर्ष सेनेस्टर द्वितीय बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए, बीबीए व बीपीएस आवेदन 31 जुलाई से 12 अगस्त तक किए जा सकते है। उन्होंने बताया कि उक्त आवेदन विश्वविद्यालय की वेबसाईट के होम पेज पर पेनल फॉर यूजी पार्ट सेनेस्टर 2024 पर विद्यार्थी स्वयं ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, के्रडिट कार्ड व नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा करवा सकते है। इसके अलावा ई-मित्र के माध्यम से भी आवेदन किए जा सकते है।

0 Response to "परीक्षा आवेदन आज से 12 तक"
एक टिप्पणी भेजें