6 अगस्त से 45 दिवसीय भंडारे का हुआ शुभारंभ, 24 घंटे मिलेगा पदयात्रियों को भोजन
रविवार, 28 जुलाई 2024
Comment
सुरीला राजस्थान
पीपलू | उपखंड क्षेत्र के रानोली सामुदायिक भवन परिसर में शनिवार को कल्याण जन सेवा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेकर 6 अगस्त को सुबह शुभ मुहूर्त में पूजा अर्चना करते हुए | भंडारे का शुभारंभ करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान खाना बनने वाले हलवाई, टेंट, पानी, ठहरने की व्यवस्था के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही 19 सितंबर तक भंडारे में 24 घंटे पदयात्रियों के लिए भोजन करने व विश्राम करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। समिति सदस्यों ने बताया कि लगातार 17 वा भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कस्बे क्षेत्र से निकलने वाली डिग्गी कल्याण जी महाराज के जाने वाली, बाबा रामदेव रुणीचा जाने वाली, गणेश जी महाराज रणथंभौर सवाइमोधपुर, खेड़ा बालाजी, देवनारायण मंदिर जोधपुरपुरिया व चौथ माता आदि के लिए जाने वाली सभी पदयात्राओं के लिए भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। पदयात्रियों की सेवा के लिए गांव के कही युवा दिन रात मौजूद रह कर पदयात्रियों की निस्वार्थ सेवा करेंगे। बैठक में पूर्व सरपंच रामलाल मीणा, पूर्व उपसरपंच जगदीश यादव, रामेश्वर सैनी, पवन कुमार स्वामी, विरमदेव तंवर, दयाराम बैरवा, ताराचंद तंवर, आशीष जैन, बद्री नारायण स्वर्णकार व गुलाब चंद तंवर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

0 Response to " 6 अगस्त से 45 दिवसीय भंडारे का हुआ शुभारंभ, 24 घंटे मिलेगा पदयात्रियों को भोजन"
एक टिप्पणी भेजें