साम्यवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रविवार, 28 जुलाई 2024
Comment
सुरीला राजस्थान
पीपलू | उपखंड क्षेत्र के पीएमश्री राउमावि रानोली का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी टोंक पन्नालाल बैरवा ने विद्यालय का निरीक्षण किया। पन्नालाल बैरवा ने अंग्रेजी व गणित विषय के सवाल बच्चों किए। जिनका जवाब बच्चों ने संतोषजनक दिया। उन्होंने मिड-डे मील में पोषाहार व दुग्ध विरतण योजना की जांच की जो गुणवत्ता सहित विद्यालय द्वारा संचालित गति विधियों सही मिलीं। इस अवसर पर नवनिर्मित बाल वाटिका का उद्घाटन समारोह पूर्वक फीता काटकर किया। इस दौरान बच्चों से साम्यवाद कार्यक्रम किया। जिसमें बच्चों से सवाल जवाब किए। माता-पिता कितने घंटे काम करते हैं। बच्चे बोलें 10 से 12 घंटे कड़ी मेहनत करते हैं। रानू जैन ने बताया उसके पापा 14 घंटे दुकान पर काम करते हैं। इस उदाहरण के साथ बच्चों को कितने घन्टे पढ़ाई करनी चाहिए, बच्चे बोलें 15 घंटे पढ़ाई करनी चाहिए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रहलाद लाल शर्मा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामलाल मीणा, भगवान गौतम, वार्ड पंच शंकर लाल बैरवा, व्याख्याता तेजकरण बैरवा, कृष्णा कंवर, प्रियंका मीणा, भंवर सिंह गौड़ व रजनी मीणा सहित कई शिक्षक मौजूद थे।

0 Response to "साम्यवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें