शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में ढाई घंटे विद्युत आपूर्ति आज रहेगी बंद
गुरुवार, 25 जुलाई 2024
Comment
सुरीला राजस्थान
निवाई। विद्युत लाइनों के मरम्मत के कार्य को लेकर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में गुरुवार को ढाई घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग के कनिष्ठ अभियंता लक्की गोठवाल ने बताया कि विद्युत लाइनों के मरम्मत कार्य के चलते सब स्टेशन से निकलने वाली विद्युत लाइनें बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि गुरुवार की सुबह 7 से 9:30 बजे तक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते एफसीआई गोदाम मोड, जमात, हनुमान नगर, दादू विहार, हाउसिंग बोर्ड, वनस्थली मोड़, आलियाबाद मोड, हाडा वाली ढाणी, शिवाजी कॉलोनी, गणगौरी बाजार, मायला बाग, खणदेवत रोड, रूपवास, चोरपुरा, जुझारपुरा, गोविंदपुरा, दामोदरपुरा, जयसिंहपुरा, भांवता, भांवती, संग्रामपुरा, झांपडी, एसडीएम कोर्ट के आस-पास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

0 Response to "शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में ढाई घंटे विद्युत आपूर्ति आज रहेगी बंद"
एक टिप्पणी भेजें