मांगे नही माने जाने पर राशन डीलर एक अगस्त से करेंगे वितरण व्यवस्था बंद
सुरीला राजस्थान
टोंक। जिले के राशन डीलरों की बैठक बुधवार को यहा आयोजित की गई, जिसमें सरकार द्वारा राशन डीलरो की मांगे नही माने जाने पर एक अगस्त से दुकान बंद कर वितरण व्यवस्था बंद करने पर निर्णय लिया गया। बैठक में बताया कि राशन डीलर की मुख्य मांग 30 हजार मानदेय दिया जाए, दो प्रतिशत गेहूं पर छीजत देने तथा राशन डीलर का 6 से 7 माह का बकाया कमीशन देने आदि मांगो का पिछले दिनो मु,ख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया था। लेकिन अभी तक भी सरकार द्वारा कोई कार्रवाही नहीकी गई हे। राशन डीलरों की बैठक में सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगर सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है तो राशन डीलर पूरे जिले में अपनी दुकान बंद कर 1 अगस्त से प्रदेश स्तर पर बनाई गई राजस्थान राज्य राशन विक्रेता संघर्ष समिति के बैनर तले 1 अगस्त से वितरण व्यवस्था बंद रखेगा। बैठक में एड. सरताज अहमद, संघ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शकील, सीताराम विजयवर्गीय, ग्यारसी लाल मीणा, राम अवतार गुर्जर, प्रेम शंकर सुलानिया, चिरंजीलाल, रामलाल, मोहम्मद अजमल, राधेश्याम, मुजाहिद अली, नीरज जैन, महेंद्र खंडेलवाल, राज बहादुर सिंह, मनीष, नवरतन विजय, छोटू सिंह, रतिराम जाट एवं सत्य प्रकाश चौधरी आदि डीलर मौजूद थे।

0 Response to "मांगे नही माने जाने पर राशन डीलर एक अगस्त से करेंगे वितरण व्यवस्था बंद"
एक टिप्पणी भेजें