Advertisement

अमृत दो योजना में स्वीकृत राशि से तालाबो का विकास कार्य चालू कराये जाने की मांग, दिशा के पूर्व सदस्य ने दिया ज्ञापन

अमृत दो योजना में स्वीकृत राशि से तालाबो का विकास कार्य चालू कराये जाने की मांग, दिशा के पूर्व सदस्य ने दिया ज्ञापन


सुरीला राजस्थान 

टोंक। दिशा कमेटी के पूर्व सदस्य, पूर्व पार्षद, भाजपा के जिला प्रवक्ता रहे ओमप्रकाश के नेतृत्व में सुभाष बाजार, सरोवर कालोनीवासियों का एक प्रतिनिधि मंडल जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि शहर के तीन तालाबों के विकास हेतु अमृत दो योजना में स्वीकृत पांच करोड़ पांच लाख की राशि से शुरू कराये गये विकास कार्यो जो अब किन्हीं कारणों से बंद करा दिये गये है, को चालू कराया जावे। उन्होने बताया कि धन्ना तलाई के पानी का डिस्पोजल, तालाब तेलियान में डालने की योजना पर रोक लगाई जावे, अन्यथा सरोवर कालोनी में पानी भरेगा एवं आवागमन बंद हो जावेगा। गुप्ता ने बताया कि पहले पानी के निकास पर ध्यान देना होगा, क्योंकि खादी भण्डार वाले नाले की क्षमता इतनी नहीं है, ना ही उसका अन्तिम छोद तक बहाव पर्याप्त है। उन्होने कहा कि आवंटित सवा चार करोड़ की राशि का सदुपयोग होना जरूरी है, जिसमें प्राथमिकता गन्दगी दूर करने, विकास व नालों पर होना चाहिए। शहर व बाजार में आवारा पशुओं की भरमार, अस्थायी अतिक्रमणों से राहगीरों को सुविधा, बजरी भरी ऊंटगाडिय़ों, अवैध सवारी वाहनों का अन्यत्र स्थापन कराने की भी मांग की गई। गुप्ता ने जिला कलेक्टर को न्यायालय निर्णयों, उनके स्वंय के निर्देशों प्रतियां उपलब्ध कराई, साथ ही नगर परिषद द्वारा डीपीआर के संजाये गये स्वानों पर भी ध्यान आकर्षित किया। इस मौके पर भारतीय किसान संघ के संभागीय अध्यक्ष पोखर लाल जाट, पवन अग्रवाल, रामदेव चौधरी, दीपक मित्तल, दिनेश मंगल, विमल जांगीड़, नीरज नागर, बाबूलाल जैन, कमलेश खण्डेलवाल एवं प्रदीप सोनी आदि मौजूद थे।  

0 Response to "अमृत दो योजना में स्वीकृत राशि से तालाबो का विकास कार्य चालू कराये जाने की मांग, दिशा के पूर्व सदस्य ने दिया ज्ञापन"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status