ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग का वार्डवासियों ने अधिशाषी अभियंता को सौंपा ज्ञापन
सुरीला राजस्थान
निवाई। ग्राम पंचायत ढाणी जुगलपुरा के वार्ड नंबर 7 निवासियों ने जयपुर डिस्काम के अधिशाषी अभियंता नन्दकिशोर खिंची को ज्ञापन सौंपकर ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है। कॉलोनी निवासी ज्ञानसिंह हरसाना ने बताया कि ने ग्राम पंचायत ढाणी जुगलपुरा के वार्ड नंबर 7 में मीणा छात्रावास के पीछे विभिन्न कॉलोनियों में करीब 1500 लोग निवास करते हैं। लेकिन विद्युत सप्लाई कम आती है। जिसकी वजह से घरेलू उपकरण नहीं चल पाते हैं। इसके अलावा बार-बार विद्युत कटौती होती है। लाइनमैन को अवगत करवाते हैं तो वह टोल फ्री नंबर पर बात करने के लिए कहते हैं। वार्डवासियों ने अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है। नारायण लाल, पप्पू, मीरा, कजोड़मल, रामफूल, विशाल कीर, शर्मिला, पपुडी, गौरा व गणपत सैन सहित कई कॉलोनीवासी मौजूद थे।

0 Response to "ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग का वार्डवासियों ने अधिशाषी अभियंता को सौंपा ज्ञापन"
एक टिप्पणी भेजें