एक पेड़ अपने पूर्वजों के नाम अभियान शुरू
सुरीला राजस्थान
निवाई।ग्राम पंचायत राहोली के राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढ़ाणी मालियान में एक पेड़ अपने पूर्वजों के नाम अभियान शुरू हुआ। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रियंका चांवला ने बताया कि मुख्य अतिथि पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी डॉ. योगेन्द्रसिंह नरूका ने पेड़ पौधों की विधिवत पूजा अर्चना कर अभियान की शुरुआत की। अभियान के तहत शिवनारायण सैनी व गौरी सैनी ने अपनी स्वर्गीय माता कमला देवी की स्मृति में पहला पौधा लगाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. नरूका ने ढ़ाणी मालियान स्कूल के पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे अभियान की सराहना की। शिक्षक निरंजन सांवरिया ने बताया कि विद्यालय की वाटिका को स्मृति वन वाटिका के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव ग्रामवासियों के समक्ष रखा था जिसे सभी ने सहर्ष स्वीकार किया है तथा जल्दी ही जनसहयोग से इस अभियान के तहत विद्यालय की वाटिका विकसित होगी। इस अवसर पर शिक्षक प्रेमचन्द बैरवा भी उपस्थित रहे।

0 Response to "एक पेड़ अपने पूर्वजों के नाम अभियान शुरू"
एक टिप्पणी भेजें