Advertisement

 आशा सहयोगिनियों को बैग व रजिस्टर देकर बढ़ाया मनोबल

आशा सहयोगिनियों को बैग व रजिस्टर देकर बढ़ाया मनोबल


टोंक । उनियारा ब्लॉक कि सीएचसी बनेठा के ग्राम रूपपुरा की एएनएम मीना जैन व सीएचओ प्रिंयका मीणा ने अपने उपस्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत आशा सहयोगिनी संतोष वर्मा को बैग, पेन व रजिस्टर देकर उनका मनोबल बढ़ाया। इसी प्रकार उनियारा ब्लॉक की अलीगढ सीएचसी के सब सेंटर कचरावता की एएनएम मनभर देवी व सीएचओ दिनेश कुमार नागर ने कृष्णा जांगिड, लक्ष्मी वर्मा, संतोष चोपदार को एवं मालपुरा के ग्राम पचेवर पीएचसी के स्वास्थ्य केंद्र गनवर की एएनएम रेखा सैन व सीएचओ रामधन सैनी ने आशा सहयोगिनी सुनीता सैन, सुगना चौधरी, विजय लक्ष्मी शर्मा, किरण बैरवा को पारितोषिक देकर मनोबल बढ़ाया गया। इस अवसर पर एएनएम ने कहा कि आशा सहयोगिनीयां स्वास्थ्य के क्षेत्र में विभाग की फ्लैगशीप योजनाओं में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। आशा सहयोगिनी ने बताया कि एएनएम द्वारा दिए गए पारितोषिक से हमें काफी संबल प्राप्त हुआ है।

0 Response to " आशा सहयोगिनियों को बैग व रजिस्टर देकर बढ़ाया मनोबल"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status