अजमेर डिस्कॉम एमडी का कार्यकाल एक साल बढ़ाया
एन.एस. निर्वाण ने कहा-कंज्यूमर के हित पहली प्राथमिकता
अजमेर | अजमेर डिस्कॉम के मौजूदा प्रबंध निदेशक एन. एस. निर्वाण का कार्यकाल राज्य सरकार ने एक साल के लिए और बढ़ा दिया है। निर्वाण पूर्व में अजमेर डिस्कॉम के मुख्य अभियंता तथा राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के डायरेक्टर भी रह चुके है। निर्वाण का कर्मचारियों का स्वागत किया।
निर्वाण की डिस्कॉम प्रबंध निदेशक पद पर नियुक्ति एक वर्ष के लिए की गई है। प्रबंध निदेशक पद पर नियुक्त होने पर उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में उपभोक्तओं के हितों को प्राथमिकता पर रखा जाएगा। उपभोक्ताओं के कनेक्शन संबंधी, बिलिंग संबंधी, मीटर संबंधी, जले हुए ट्रांसफार्मरों को तुरन्त बदलने सहित अन्य समस्याओं का त्वरित गति से समाधान किया जाएगा। साथ ही उपभोक्ताओं को निर्बाध अच्छी गुणवत्ता पूर्ण बिजली उपलब्ध कराने एवं विद्युत छीजत में कमी व शत-प्रतिशत राजस्व बढाने हेतु बेहतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि घरेलू बिजली कनेक्शन से वंचित आमजन को जागरूक करने के लिए प्रत्येक गांव-गाँव, ढाणी-ढाणी में शिविर आयोजित किए जाएंगे एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को प्राथमिकता देकर कनेक्शन की कार्रवाई की जाएगी

0 Response to "अजमेर डिस्कॉम एमडी का कार्यकाल एक साल बढ़ाया"
एक टिप्पणी भेजें