Advertisement

बौंली थाना पुलिस ने बाइक चोर को किया गिरफ्तार

बौंली थाना पुलिस ने बाइक चोर को किया गिरफ्तार

 पुलिस ने खिरनी क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान चोरी की बाइक की बरामद

वाई मधौपुर  | बौंली थाना पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खिरनी इलाके में गश्त के दौरान बाइक चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से बाइक भी बरामद की। ।ैप् अंबालाल मीणा ने बताया कि ैभ्व् हरवंत सिंह रंधावा के निर्देशन में थाना गश्त के दौरान खिरनी क्षेत्र में नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक बाइक सवार संदिग्ध अवस्था में घूमता नजर आया।

पुलिस ने बाइक सवार को रोककर पूछताछ की और बाइक के कागजों की जांच की। इस दौरान सामने आया कि यह बाइक टोंक निवासी प्रकाश मीणा की है, जो एक साल पहले लाखेरी अस्पताल से चोरी हुई थी। पूछताछ के दौरान चोरी की बाइक मिलने के बाद आरोपी विक्रम गुर्जर पुत्र रामचरण निवासी खिरनी को गिरफ्तार किया गया। वहीं आरोपी के पास से होंडा कंपनी की बाइक भी बरामद की गई है।


फिलहाल पुलिस ने बाइक को खिरनी पुलिस चैकी परिसर में खडा करवाया है। गठित टीम में ।ैप् अंबालाल मीणा, कॉन्स्टेबल जीतराम व कॉन्स्टेबल रामभरोसी शामिल रहे। बहरहाल बौंली पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है। माना यह भी जा रहा है कि आरोपी विक्रम गुर्जर से पूछताछ के बाद अन्य बाइक चोरियों में भी अहम सुराग मिल सकते हैं।

0 Response to "बौंली थाना पुलिस ने बाइक चोर को किया गिरफ्तार"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status