ओडिशा रेल हादसे में मां-बाप को खोने वाले बच्चों को मिला अदाणी ग्रुप का साथ, स्कूली पढ़ाई का खर्चा उठाएगा समूह
नई दिल्ली। ओडिशा ने बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे में 261 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 900 से ज्यादा लोगों घायल हैं। बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी के बीच हुई टक्कर को देश में इस दशक का सबसे घातक ट्रेन हादसा बताया जा रहा है।
इस हादसे में एक परिवार के कई सदस्यों की जान चली गई। इस भयानक हादसे में कई माता-पिता ने अपना चिराग खो दिया।
अदाणी ग्रुप ने ली बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी
इस हादसे में कई दंपत्ति की भी मौत हो गई। हादसे में मां-बाप के गुजर जाने से कई बच्चे अनाथ हो गए हैं। इन बच्चों के भविष्य अंधकारमय न हो जाए इसके लिए अदाणी ग्रुप ने एक फैसला लिया है। अदाणी ग्रुप ने जानकारी दी है कि इस रेल हादसे में जिन बच्चों ने अपना मां-बाप को खो दिया है, उन बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी अदानी ग्रुप उठाएगा।
सरकार के द्वारा परिजनों को मिलेगी आर्थिक मदद
बता दें कि पीएमओ ने ऐलान किया है कि ट्रेन हादसे के मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए दिए जाएंगे। वहीं, घायलों को 50-50 हजार रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा रेल मंत्रालय की ओर से मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी।
कई राज्य सरकारों ने भी अपने राज्य से ताल्लुक रखने वाले मृतकों को मुआवाजा देने का फैसला किया है।

0 Response to "ओडिशा रेल हादसे में मां-बाप को खोने वाले बच्चों को मिला अदाणी ग्रुप का साथ, स्कूली पढ़ाई का खर्चा उठाएगा समूह"
एक टिप्पणी भेजें