टोंक। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा 25 एवं 26 फरवरी को जिला मुख्यालय पर आयोजित अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा के सफल संचालन व निगरानी के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने सतर्कता दल का गठन किया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा दो पारियों में 9ः30 से 12ः00 एवं अपरान्ह 3ः00 से 5ः30 बजे तक आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि 25 फरवरी को आयोजित परीक्षा की प्रथम एवं द्वितीय पारी में 4 सदस्यीय एवं 26 फरवरी को आयोजित परीक्षा की प्रथम पारी में 6 एवं द्वितीय पारी में 4 सदस्यीय सतर्कता दल का गठन किया गया है।
0 Response to " अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा के लिए सतर्कता दल गठित"
0 Response to " अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा के लिए सतर्कता दल गठित"
एक टिप्पणी भेजें