चिकित्सक रहे हडताल पर मरीजों को देखने के लिए वैकल्पिक रूप से लगाए 4 चिकित्सक
गुरुवार, 30 मार्च 2023
Comment
रिपोर्टर:- लक्ष्मी चन्द शर्मा निवाई | राइट टू हेल्थ विधेयक के विरोध में बुधवार को राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में भी चिकित्सक हड़ताल पर रहे। राजस्थान में कई सालों बाद प्राइवेट और सरकारी अस्पताल के चिकित्सक एक साथ सामूहिक हड़ताल पर है। सरकारी अस्पताल में नियुक्त चिकित्सको ने ओपीडी सेवा बंद कर दी है। प्रदेश के आह्वान पर सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों ने एक दिन के लिए ओपीडी सर्विस का बहिष्कार किया। ओपीडी सेवा बंद कर देने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। ब्लॉक सीएमएचओ शैलेंद्र चौधरी ने बताया कि सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों द्वारा राइट टू हेल्थ का विरोध किया जा रहा है जिसके तहत चिकित्सकों ने ओपीडी सर्विस बंद की है। लेकिन अस्पताल में अन्य जिलों से मरीजों को देखने के लिए चिकित्सक लगाए गए हैं। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए लगाए गए चिकित्सक अस्पताल में आने वाले मरीजों का इलाज कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लगाए गए चिकित्सकों ने ओपीडी में रोगियों का इलाज किया। डॉ. के के विजय ने बताया कि राजस्थान के चिकित्सकों द्वारा राइट टू हेल्थ का विरोध किया जा रहा है।

0 Response to "चिकित्सक रहे हडताल पर मरीजों को देखने के लिए वैकल्पिक रूप से लगाए 4 चिकित्सक"
एक टिप्पणी भेजें