Advertisement

वेबसाईट पर आईडी/एप्लीकेशन बनाकर आनलाईन सट्टा गेम खेलने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

वेबसाईट पर आईडी/एप्लीकेशन बनाकर आनलाईन सट्टा गेम खेलने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार





 सवाई माधोपुर। जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि थाना कुण्डेरा एवं थाना सूरवाल पुलिस द्वारा वेबसाईट पर आईडी/एप्लीकेशन बनाकर आनलाईन सट्टा/गेम पर दाव लगाने वाले 5 आरोपियो को गिरफ्तार किया जिनसे पांच चौपहिया गाड़ी़, 12 एटीमकार्ड, 13 मोबाईल फोन सहित करीब 60 लाख रूपए का हिसाब मिला।

जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला मुख्यालय व सवाई माधोपुर के आस पास के इलाको में नौजवानो द्वारा अवैध तरीके से एप्लीकेशन बनाकर आनलाईन सट्टा/गेम का दाव लगाकर अवैध धन्धे किए जा रहे हैं। इस अवैध धन्धे से प्राप्त रकम का उपयोग कर अवांछित गतिविधियां, अवैध व्यापार किया जा रहा है, जिससे अपराधों में भी वृद्वि हो रही है। युवा पीढ़ी/बच्चों का भविष्य खराब होता जा रहा है।
इस प्रकार के अपराधो की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा विशेष कार्य योजना बनाकर कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया है। इस कार्यवाही के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, (मुख्यालय सवाईमाधोपुर) व वृत्ताधिकारी राजवीर सिहं चम्पावत-वृत सवाईमाधोपुर शहर को विशेष निर्देश दिये गये है। इस कार्य योजना के तहत थानो में ऐसे व्यक्तियो का चिन्हीकरण किया गया है जो इस प्रकार के अवैध धन्धों में लिप्त है एवं उन पर निकटतम निगरानी रखना प्रारम्भ किया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 27 मार्च को चिन्हित किए गए व्यक्तियो के सम्बन्ध में प्राप्त सूचना को थानाधिकारी पुलिस थाना कुण्डेरा रामवीर सिहं उ0नि0 द्वारा गम्भीरता से लेकर चार व्यक्तियो को इनके गांव चकेरी में अपनी-अपनी गाड़ियो में एप्लीकेशन/वेबसाईट के माध्यम से मोबाईल हैण्डसेटो में आनलाईन सट्टा/गेम पर दाव लगाते हुए पकड़ा।
जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में मनोज पुत्र जगराम निवासी चकेरी थाना कुण्डेरा से पाँच मोबाईल फोन, एक थार गाडी, 8 एटीएम कार्ड-जप्त किए। लोकेश पुत्र रामकेश निवासी चकेरी थाना कुण्डेरा से तीन मोबाईल फोन व एक बोलेरो कार-जप्त की। मोहित कुमार पुत्र आत्माराम निवासी चकेरी थाना कुण्डेरा से दो मोबाईल फोन व एक वेन्यू गाडी-जप्त की गई। जीतेन्द्र उर्फ कप्तान पुत्र राधेश्याम निवासी चकेरी थाना कुण्डेरा से एक मोबाईल फोन व एक स्कार्पियो गाड़ी-जप्त की गई। इसी प्रकार थाना सूरवाल पुलिस द्वारा एक आरोपी भगवतगढ तिराहे से पकडा़। वहीं खुशीराम पुत्र ओमप्रकाश निवासी रामड़ी थाना सूरवाल से एक मोबाईल फोन व एक स्कार्पियो गाडी, 4 एटीम कार्ड-जप्त किए गए।
इन व्यक्तियो के मोबाईल फोनों को चैक किया गया तो पाया कि इन व्यक्तियो द्वारा विभिन्न-विभिन्न नाम से एप्लीकेशन बनाकर प्ले स्टोर पर अपलोड कर अपने-अपने एप्लीकेशन में यूजर्स/ग्राहक बनाकर उनसे सट्टा/दाव लगवाते हैं। इन आरोपियों के बैंक डिटेल, सिमकार्ड, ऐप बनाने वाले एवं कार्यवाही के लिए अनुसंधान उप पुलिस अधीक्षक, राजेन्द्र ंिसंह द्वारा किया जा रहा है।

0 Response to "वेबसाईट पर आईडी/एप्लीकेशन बनाकर आनलाईन सट्टा गेम खेलने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status