उनियारा में कृषि आदान विक्रताओं की बैठक हुई सम्पन्न,
- कृषि आदान विक्रेता निर्धारित दर पर ही उर्वरक वितरण करें : के.के.मंगल
- काला बाजारी करने वाले विक्रेताओ पर होगी कड़ी कार्यवाही
रिपोर्टर :- बाबूलाल मीना परास्या
उनियारा/टोंक । जिले के उनियारा उपखण्ड मुख्यालय कस्बा के नैनवां रोड स्थित शिव मन्दिर परिसर में मंगलवार को कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक के.के. मंगल की अध्यक्षता में कृषि आदान विक्रताओें की बैठक आयोजित हुई। जिसमें उर्वरक विक्रताओंं को निर्धारित दर पर उर्वरक वितरण करने के निर्देश दिये।
कृषि विभाग टोंक के संयुक्त निदेशक मंगल ने कहा कि क्षेत्र के सभी विक्रेता किसानों को प्रेरित करे कि वे यूरिया एवं डीएपी की आवश्यकता का कुछ भाग अभी से क्रय करे, ताकि भविष्य में अनावश्यक रूप से परेशानी का सामना नहीं करना पडे, यदि किसी विक्रेता ने अधिक मूल्य पर उर्वरक विक्रय किया तो उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। वहीं संयुक्त निदेशक ने कहा कि पॉश से ही उर्वरक का वितरण करे, इस अवसर पर आत्मा समिति जयपुर के डॉ० सूरज जाट, कृषि अधिकारी कजोड़ मल गुर्जर, सहायक कृषि अधिकारी ओमप्रकाश खींची, बलराम मीणा, कृषि पर्यवेक्षक थेलेन्द्र सिंह सहित उनियारा उपखण्ड क्षेत्र के अनेक कृषि आदान विक्रेता मौजूद रहे।

0 Response to " उनियारा में कृषि आदान विक्रताओं की बैठक हुई सम्पन्न, "
एक टिप्पणी भेजें