कलेक्ट्रेट के घेराव की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित
रिपोर्टर:- जाकिर अली
निवाई | स्थानीय डाक बंगला में बुधवार को निवाई-पीपलू विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 5 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के घेराव को लेकर चर्चा की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, अपराध ,अराजकता चरम पर है। उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार की जन विरोधी नीतियों, बिजली विभाग की मनमानी, चिकित्सालयों की अव्यवस्थाओं, किसानों को ऋण नहीं मिलने के कारण हो रही परेशानियों, युवाओं की बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों के साथ आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी,कर्मचारियों की परेशानी,जर्जर सड़क व्यवस्था एवं दम तोड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में जिला मुख्यालय पर 5 अप्रैल को जिलेभर के भाजपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। मीटिंग में पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर सिंह, जिला महामंत्री प्रभु बाड़ोलिया, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवराज जाट,मंडल अध्यक्ष नंदलाल गुर्जर, महा घेराव विधानसभा सह संयोजक रमाकांत शर्मा, कमलेश यादव, पार्षद मदन लाल वर्मा,रतनदीप गुर्जर, मनोज पाटनी, शंकर काका, मनोज वर्मा, हरिशंकर मंडालिया, आसाराम, छात्रधारी शर्मा,शंकर सैनी, मुरारी शर्मा, रामचरण गुर्जर, गोवर्धन जैन, अजय बडगूजर व सुमित वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

0 Response to "कलेक्ट्रेट के घेराव की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित"
एक टिप्पणी भेजें