सेपक तकरा सीनियर प्रतियोगिता नागपुर में खेलेगी कसक गुर्जर
गुरुवार, 30 मार्च 2023
Comment
भीलवाडा |
भीलवाड़ा सेपक तकरा संघ के महासचिव कल्पना कंवर कानावत ने बताया कि 33वीं सीनियर नेशनल सेपक तकरा प्रतियोगिता में भीलवाड़ा की उभरती खिलाड़ी कसक गुर्जर का राजस्थान टीम मंे चयन किया गया है।
संघ के अध्यक्ष अभिजीत सारड़ा ने बताया कि हाल ही में जोधपुर मंे सीनियर खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया चल रही थी, जिसमें भीलवाड़ा के मनोविराज सिंह, सूरज यादव, कसक गुर्जर ने भाग लिया। सीनियर प्रतियोगिता 1 से 5 अप्रैल तक नागपुर में आयोजित की जायेगी। इस प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग मंे कसक गुर्जर का चयन होने पर खिलाड़ियों में हर्ष की लहर है।
कोच विपिन स्वरूप गौड़ ने बताया कि सेपक तकरा प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में पहली बार भीलवाड़ा को प्रतिनिधित्व मिला है। इससे पहले स्कूली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कसक गुर्जर ने भीलवाड़ा को तृतीय स्थान दिलाया था।

0 Response to " सेपक तकरा सीनियर प्रतियोगिता नागपुर में खेलेगी कसक गुर्जर"
एक टिप्पणी भेजें