Advertisement

शहर व ग्रामीण क्षेत्र में दुर्गाष्ठमी बुधवार को श्रद्घालुओं ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना की

शहर व ग्रामीण क्षेत्र में दुर्गाष्ठमी बुधवार को श्रद्घालुओं ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना की



 निवाई | शहर व ग्रामीण क्षेत्र में दुर्गाष्ठमी बुधवार को श्रद्घालुओं ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। दुर्गाष्ठमी पर कंकाली माता मंदिर, ज्वालामुखी माता मंदिर, गांव भुरटियां व गुन्सी स्थित बिजाष्ण माता मंदिर, रक्तांचल पर्वत पर स्थित ब्राह्माणी माता, बराही माता, रेल्वे स्टेशन स्थित दुर्गा माता सहित विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आई। अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने कंकाली माता के दरबार में श्रीफल, प्रसाद एवं ध्वज चढाए। इसी प्रकार घरों में लोगों ने  कुलदेवी की पूजा कर ज्योत के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर हवन कुण्डों में आहुतियां दी।

0 Response to "शहर व ग्रामीण क्षेत्र में दुर्गाष्ठमी बुधवार को श्रद्घालुओं ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना की"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status